हिन्दी पत्रकारिता का आधार उदन्त मार्तण्ड
हिन्दी पत्रकारिता का आधार: उदन्त मार्तण्ड डॉ. साधना गुप्ता हिंदी पत्रकारिता के लिए 30 मई को बहुत अहम दिन माना जाता है क्योंकि आज ही के दिन हिंदी भाषा में पहला समाचार पत्र "उदन्त मार्तण्ड" का प्रकाशन हुआ था। जिसका शाब्दिक अर्थ है,- 'बाल सूर्य'। पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने 30 मई, 1826 को इसे कलकत्ता से एक साप्ताहिक समाचार पत्र के तौर पर शुरू किया था। इसके प्रकाशक और संपादक वो स्वयं थे। इसी वजह से पंडित जुगल किशोर शुक्ल का हिंदी पत्रकारिता के जगत में विशेष स्थान है। 1826 से पहले अंग्रेजी, फारसी और बांग्ला में...