Posts

Showing posts with the label वर्गीकरण एवं क्षेत्र

हिंदी की बोलियां, वर्गीकरण एवं क्षेत्र

  हिंदी की बोलियां, वर्गीकरण एवं क्षेत्र                                                डॉ. साधना गुप्ता      हिंदी भारत के बहुसंख्यक लोगों की भाषा है और उत्तर भारत के दस राज्यों में बोली जाती है जिनके नाम  हिमाचल प्रदेश, हरियाणा ,दिल्ली, उत्तरांचल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और  झारखंड  है। इन दस राज्यों को हिंदी क्षेत्र कहते हैं। इस विस्तृत भू-भाग में हिंदी के अनेक क्षेत्रीय रूपांतरण प्रचलित है। हिंदी के अंतर्गत आने वाली उप भाषाओं एवं बोलियों का विवरण इस प्रकार है-  1 . पश्चिमी हिंदी  -    खड़ी बोली (कौरवी), ब्रजभाषा, बुंदेली, हरियाणवी (बागरू), कन्नौजी । 2 . पूर्वी हिंदी  -   अवधी, बघेली, छत्तीसगढ़ी ।    3 . राजस्थानी  - मारवाड़ी, जयपुरी, मेवाती, मालवी। 4 .  पहाड़ी  - गढ़वाली, कुमाऊनी, नेपाली। 5 .  बिहारी  - मैथिली, मगही, भोजपुरी।  ...